लुधियाना पीएयू परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेला शुरू हुआ। इसमें पंजाब की समृद्ध विरासत की तस्वीर देखने को मिली। मेले में सूबे के अलावा आसपास के राज्यों से भी किसान पहुंचे थे। उन्होंने कृषि के लिए नई तकनीक, नए किस्मों एवं खेती के नए नए तरीकों का जायजा लिया। इसके अलावा किसानों ने आपदनी बढ़ाने के लिए सहायक धंधों को लेकर भी बारीकियों को माहिरों से समझा। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मेले में मुख्य अतिथि थे।