फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में सड़क हादसे में युवक की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Feb 2026 04:03 PM IST

कपूरथला में देर रात नंगल नारायणगढ़ पावर स्टेशन के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी है। एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव धंदलां (लखन के पड्डे) निवासी रविंदर के बेटे जशन उर्फ काला के रूप में हुई है। जशन अपनी बहन को छोड़कर वापस लौट रहा था। जब वह नंगल नारायणगढ़ पावर स्टेशन के सामने पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जाएगी। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें