फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्या में जालंधर के युवक की बेरहमी से पिटाई, परिजनों को भेजा वीडियो

विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के युवाओं के साथ कथित तौर पर हुए एक गंभीर मामले ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। फिल्लौर के गांव भैणी निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार समेत तीन पंजाबी युवकों को केन्या में एक आपराधिक गिरोह द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने राकेश के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका वीडियो व्हाट्सऐप पर परिजनों को भेजा और उसकी रिहाई के बदले 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद तीनों युवकों को छुड़ा लिया गया है। परिवार ने मामले में शामिल कथित ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। राकेश के पिता कश्मीर लाल के मुताबिक, बेटे को इटली भेजने के लिए उन्होंने दो एजेंटों से संपर्क किया था। इनमें एक एजेंट परमजीत सिंह, जो इटली में रहता है, जबकि उसकी महिला साथी पास के गांव भारसिंहपुर की बताई जा रही है। दोनों ने राकेश को इटली भेजने का सौदा 9.50 लाख रुपये में तय किया था। बातचीत के बाद परिवार ने दो लाख रुपये एडवांस महिला एजेंट के भाई को दिए थे। बाकी रकम इटली पहुंचने के बाद देने की बात हुई थी। एजेंटों ने बताया था कि पहले राकेश को केन्या भेजा जाएगा और वहां से उसे फ्लाइट के जरिए इटली पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें