फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, दो आरोपियों को हथियारों के साथ दबोचा

कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरन टी-वार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम ने जीवन उर्फ अमन पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी मकान नंबर 852, फेस-1, एकता नगर, सागर मीट शॉप के नजदीक, रामामंडी, जालंधर तथा दर्शन लाल उर्फ लक्की पुत्र सरदारी लाल, निवासी मकान नंबर 49/1, न्यू संत नगर, मंगू बस्ती, थाना डिवीजन नंबर 5, जालंधर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें