फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल ने अर्जुन बहल को व्यापार विंग और गुरप्रीत सिंह रंधावा को उद्योग विंग जालंधर का प्रधान बनाया

जालंधर में शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से जालंधर में दो अहम नियुक्तियां की गईं। अर्जुन बहल को व्यापार विंग और गुरप्रीत सिंह रंधावा को उद्योग विंग जालंधर का प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर जालंधर शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा, युवा नेता राजवीर सिंह शंटी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दोनों का स्वागत किया। सभी नेताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और गीता मंदिर मॉडल संसद में मत्था टेका। वार्ता के दौरान इकबाल सिंह ढींडसा ने कहा कि भाजपा के साथ अकाली दल का गठबंधन दोनों दलों के लिए लाभदायक रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी दोनों पार्टियां मिलकर सरकार चला चुकी हैं और यदि दोबारा गठबंधन होता है तो राज्य में स्थिर सरकार बन सकती है। ढींडसा ने दावा किया कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यों की बराबरी कोई अन्य सरकार नहीं कर सकी। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में जनता को केवल वादे और परेशानियां मिली हैं, जिस कारण लोग दोबारा अकाली दल से जुड़ रहे हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों अर्जुन बहल और गुरप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में उद्योगों की स्थिति चिंताजनक है। उनका आरोप है कि व्यापारी और उद्योगपति असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, फिरौती और धमकियों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उद्योगों का पलायन हो रहा है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम में अकाली दल जालंधर शहर इकाई के कई नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें