जालंधर के मिलाप चौक में कड़ाके की ठंड के बेघर व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति अक्सर इसी एरिया में मांगकर खाता था। प्रशासन की ओर से रैन बसेरा का उचित इंतजाम ना होने से व्यक्ति की मौत हुई है।