फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में तस्कर गिरफ्तार, ड्रग मनी व चिट्टा बरामद

फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक नशा तस्कर को हेरोइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 3500 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पहले भी सात केस दर्ज हैं। जानकारी देते हुए फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने डीएसपी भारत भूषण तथा सतनामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर की मौजूदगी में बताया कि 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान के तहत, नशा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दलजीत सिंह उर्फ राजा पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कोटली खखिया, पुलिस स्टेशन गोराया, जिला जालंधर, वर्तमान में निवासी पीर वाली गली नंबर 02, हाकूपुरा, हादियाबाद, पुलिस स्टेशन सतनामपुरा, फगवाड़ा, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी दलजीत सिंह उर्फ राजा के खिलाफ पहले भी सात मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें