फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में श्री साईं चरण पादुका उत्सव, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:12 PM IST

श्री साईं बाबा संस्थान, शिरडी के सहयोग से श्री साईं मिलन सेवा संघ, शक्ति नगर जालंधर द्वारा 7 दिसंबर को विशाल साईं चरण पादुका शोभायात्रा व दर्शन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में संघ द्वारा आयोजन की समिक्षा बैठक की गई। बैठक में संघ के सरप्रस्त भूषण अलंद, चैयरमेन रजिन्द्र शर्मा, प्रधान रविन्द्र कुमार, महासचिव पुनीत चोपड़ा ने बताया की शिरडी संस्थान द्वारा देश के विभिन्न शहरों में साई जी की पवित्र चरण पादुका जो व अपने जीवन कुल में प्रयोग करते थे, भक्तो के दर्शनों के लिए लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पादुका का आगमन पंजाब में पहली बार केवल जालंधर शहर में ही हो रहा है। इस दौरान 7 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे विशाल शोभा यात्रा का आयोजन प्रभु श्री राम चौक से साई दास स्कूल ग्राऊड तक किया जा रहा है। इसके बाद दोपहर 1 बजे से रात्री 10 बजे तक दर्शन हेतु चरण पादुका वही रहेगी। बाबा की नियमित आरती भी शिश्दी के पुजारीयों द्वारा करवाई जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें