फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज कर्मियों की हड़ताल, जालंधर में नहीं चली कई बसें

पंजाब में रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही, जिसके कारण जालंधर सहित प्रदेशभर में सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित रहा। जालंधर डिपो-1 में कई बसें पूरे दिन खड़ी रहीं और यात्री बसों के इंतजार में परेशान होते दिखे। यूनियन की सरकार के साथ बातचीत होने के बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से साफ इंकार कर दिया। जालंधर रोडवेज डिपो-1 यूनियन के प्रधान विक्रमजीत सिंह ने कहा कि जब तक सरकार अपने वादों के अनुसार निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने सहित अन्य मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें