फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालंधर में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन सतर्क

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने राज्यव्यापी 'नाइट डोमिनेशन' पहल के तहत शुक्रवार रात जालंधर जिले में औचक निरीक्षण किया। इस मुहिम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराध, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राज्य की लड़ाई को तेज करना है। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के बाहर एक विशेष चौकी से अपना निरीक्षण शुरू करते हुए, डीजीपी ने नाकाबंदी अभियानों की समीक्षा की और पुलिस बल के जमीनी अभियानों का आकलन किया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे बातचीत कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर फीडबैक भी प्राप्त किया। डीजीपी यादव ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हमारी बढ़ी हुई उपस्थिति के कारण नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग के माध्यम से विश्वास का निर्माण करके प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें