कपूरथला के गांव धालीवाल दोनां में विवाह समारोह में शरीक होने के लिए खड़े एक युवक पर गांव के ही युवक ने पिस्टल तान दी। उसने ट्रिगर दबाया लेकिन, फायर मिस हो गया। इतने में शोर मच गया गया और लोग इकट्ठे हो। इस पर भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया, जिसे चौकी साइंस सिटी की पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी पिस्टल लेकर फरार हो गया। थाना सदर में दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।