फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार भिड़ी, हादसा टला

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर मोड़ काटने के दौरान पेट्रोल से भरे टैंकर और वेन्यू कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार लोगों की जान बच गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह डिवाइडर के साथ चल रहा था और कार चालक ने टैंकर में टक्कर मारी। वहीं कार सवार बलदेव सिंह खालसा और सुरताज जीत कौर ने टैंकर चालक पर कट मारने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे और हादसे में कार का पिछला दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी सुखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन मोड़ मुड़ते समय टकराए। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें