फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशे के खिलाफ अभियान, जालंधर में कई जगह पुलिस ने डाली रेड

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST

युद्ध नशे विरुद्ध के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जालंधर के चौगिट्टी गुरुनानक पूरा इलाके में पहुंच सर्च अभियान चलाया। एडीजीपी राम सिंह की अध्यक्षता में चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। इस बारे में एडीजीपी राम सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ से उच्च अधिकारियों की अगुवाई में पंजाब के कई जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जालंधर में भी 14 जगह पर यह अभियान जारी है। इस अभियान के तहत 400 से अधिक पुलिस मुलाजमो के साथ-साथ 14 थानों के प्रभारी और 11 पुलिस अधिकारी मौजूद है। राम सिंह ने नशा तस्करों को वार्निंग देते हुए कहा कि जो भी नशे का कारोबार कर रहे हैं वह तुरंत इसको बंद कर किसी और काम में लग जाए, नहीं तो ऐसे नशा तस्करों को कतई माफ नहीं किया जाएगा। सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा इस बारे में और जानकारी देंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें