फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की एसी मार्केट में लगी भीषण आग

Nivedita Updated Sat, 16 May 2026 02:37 PM IST

जालंधर के रैणक बाजार स्थित एसी मार्केट के बेसमेंट में बनी कपड़ों की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरे मार्केट में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट और बेसमेंट में जमा वेस्ट कपड़ों को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्केट में काम करने वाले टेलर लंबे समय से बेकार कपड़े बेसमेंट में फेंकते आ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बीड़ी-सिगरेट की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण कपड़ों में आग भड़क गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि अगर देर रात आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही प्रशासन से बेसमेंट में कूड़ा और वेस्ट कपड़े फेंकने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें