कपूरथला के गांव तलवंडी पुर्दल रोड पर एक किसान के खेत से हरी गेहूं की फसल काट कर ले जाने का मामला सामने आया है। किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि रविवार को जब वह अपनी फसल की देखरेख के मद्देनजर दौरा करने के लिए गया तो देखा की खेत के एक हिस्से से फसल काटी हुई है। हरी गेहूं फसल चोरी होने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। वह काफी समय से खेती कर रहा है, लेकिन उसने ऐसा वाक्या पहली बार देखा। कुछ समय के बाद फसल पकने वाली है, लेकिन उससे पहले ही कोई शरारती तत्व गेहूं का कुछ हिस्सा काटकर ले गया है। उसने पुलिस को सूचना दे दी है।