समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब आफ फगवाड़ा जैम्स द्वारा क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सीए राकेश चावला के नेतृत्व एवं प्रॉजेक्ट डायरैक्टर पवन कुमार कालड़ा और निखिल गुप्ता की देख रेख में मेडिकल चैकअप और दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाने का पंजीकरण शिविर रविवार को श्री गीता भवन मन्दिर माडल टाऊन फगवाड़ा में लगाया गया। मैश प्रोलाईफ अस्पताल के सहयोग से लगाए गए इस कैंप के दौरान डा. दीपाली कौशल (नेफ्रोलॉजिस्ट), डा. मुनीष (आर्थोपेडिक), डा. जीपी सिंह (कार्डियोलोजिस्ट), डा. सिंगला (चैस्ट स्पेशलिस्ट) एवं डा. हरमनमीत सिंह (यूरोलॉजिस्ट) ने रोगियों की जांच की। कैंप के दौरान भारत विकास परिषद लुधियाना के सहयोग से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाने हेतु पंजीकरण करके संबंधित अंग का नाप भी लिया गया। इस अवसर पर राकेश चावला, पवन कालड़ा, राकेश सूद एवं निखिल गुप्ता के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।