फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर वेस्ट में नशे का कहर, 25 वर्षीय युवक की ओवरडोज से मौत

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 09:32 AM IST

जालंधर वेस्ट के भार्गव कैंप इलाके में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिथुन के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी मौत का कारण चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज बताया है। घटना के बाद गुस्साए परिजन थाना भार्गवों कैंप पहुंचे और नशे के खिलाफ रोष जताया। परिजनों के अनुसार मिथुन घर से बाहर गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिथुन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें