फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन से सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Nivedita Updated Fri, 27 Mar 2026 04:47 PM IST

जालंधर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जालंधर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में यह कार्रवाई पंजाब के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर ‘सिटी सर्विलांस प्लान’ के तहत की गई। अभियान का मकसद सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इस दौरान विभिन्न थाना प्रभारियों की अगुवाई में शहरों और कस्बों के प्रमुख चौकों, संवेदनशील इलाकों और प्रवेश मार्गों पर अचानक नाके लगाए गए। पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की तथा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। नाकाबंदी को अचानक और रणनीतिक तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि अपराधियों को सतर्क होने का मौका न मिले। रात्रि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी तेज किए गए हैं। देर रात तक गश्त, पेट्रोलिंग और चेकिंग के जरिए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन कदमों से अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय कर स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक के निर्देशों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। सभी सब-डिवीजनों में एसएचओ और डीएसपी स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने दोहराया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आम जनता की सुरक्षा व सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें