फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में रोडवेज का चक्का जाम, ड्राइवर हत्याकांड से नाराज कर्मी धरने पर बैठे

पंजाब रोडवेज डिपो जालंधर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ड्राइवर जगजीत सिंह की कुराली में रॉड मारकर हुई हत्या के विरोध में रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों ने बस सेवा ठप कर दी है।  बुधवार शाम से ही सभी बसें डिपो के अंदर खड़ी कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज कच्चे मुलाजिम यूनियन के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह ने कहा कि सरकार मृतक ड्राइवर के परिवार को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा को।   ड्राइवर्स ने शव रखकर प्रदर्शन किया है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट लोग शाम 5 बजे पीएपी जालंधर में अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें