फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस की बड़ी सफलता: जम्मू-कश्मीर से दो नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ दिन पहले लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों (14 और 16 वर्ष) को सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह उपलब्धि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वय का नतीजा मानी जा रही है। मामला 22 नवंबर का है पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 में सेक्शन 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। लड़कियां स्कूल से लौटते समय अचानक लापता हो गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू कर दी। एडीसीपी-1 और एसीपी नॉर्थ की अगुवाई में विशेष टीमों ने तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया, जहां दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और जालंधर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें