फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर लूटी थी नकदी

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले में असामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थों के तस्करों, चोरों और लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लांबड़ा पुलिस स्टेशन ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन आरोपियों को थाना प्रभारी गुरमीत राम और उनकी पुलिस टीम ने एसपी जांच सरबजीत राय और डीएसपी करतारपुर नरिंदर के नेतृत्व में गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए करतारपुर डीएसपी नरिंदर ने बताया कि 8 दिसंबर को धालीवाल कादियां गांव स्थित राज एंड विज पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर नकदी छीन ली। पुलिस ने धारा 311, 61(2) बीएनएस और 25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उपरोक्त मामले की जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान शम्मी हंस उर्फ तोरी निवासी गांव गाखला, बाबरिक उर्फ बेबी निवासी गांव गाखला जालंधर और पंकज कुमार उर्फ पंकू निवासी गांव सफीपुर जालंधर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान, उनके पास से 10,500/- रुपये और एक खिलौना पिस्तौल बरामद की गई है।आरोपियों को अदालत में पेश रिमांड पर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी किसी अन्य आपराधिक घटना में शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें