फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस को सफलता: लूटपाट गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार , 8 मोबाइल और 6 दोपहिया वाहन बरामद

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Dec 2025 06:25 PM IST

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में बढ़ रही छीन-झपट की घटनाओं पर बड़ा एक्शन लेते हुए एक सक्रिय स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल और थाना डिवीजन नंबर 6 की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर के मुताबिक यह कार्रवाई डीसीपी/इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एडीसीपी टीमों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा थी। गहन जांच और निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा और उनके कब्जे से चोरी व स्नैचिंग की वारदातों में उपयोग किए गए वाहन भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार चिट्टा, आकाशदीप आकाश और जतिंदर सिंह पप्पी के रूप में हुई है। मामला थाना डिवीजन नंबर 6 में धारा 304 बीएनएस के तहत दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से शहर में स्नैचिंग की कई घटनाओं का खुलासा होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें