फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में महिला ने फाड़ा गुटका साहिब, पुुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी की मामला सामने आया है। इससे इलाके में भारी रोष है। आरोप है कि एक महिला शोर मचाते हुए गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई और गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए। उस समय गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे, जो महिला की हरकत देखकर घबराकर बाहर भाग गए। घटना के दौरान गुरुद्वारा कमेटी का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी के अनुसार, महिला पहले गांव की गलियों में तालियां बजाते हुए भांगड़ा डाल रही थी और बाद में गुरुद्वारा साहिब पहुंच गई। महिला की गतिविधियों को देखकर उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांववासियों ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने रोष में आकर महिला के साथ मारपीट की। वहीं, बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड ग्रंथी कमलजीत लाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुद्वारा परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें