जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में वीरवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने परिवार की सहायता का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मृतका की मां को सरकारी नौकरी और बेटे का आदमपुर से ट्रांसफर कराया जाएगा। मृतका की अंतिम अरदास में शामिल होने के बाद मंत्री भगत ने कहा कि मां को अपने गुजारे के लिए किसी की तरफ ना देखना पड़े, इसके लिए आने वाले दिनों में मां को सरकार की ओर से पक्की नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उनका बेटा एसडीएम ऑफिस आदमपुर में नौकरी करता है। उसका भी ट्रांसफर जालंधर कर दिया गया है, ताकि वह अपनी मां के साथ रह सके।