भाजपा के कार्यकारी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह इंसानियत की हत्या है। जिस शहर की कमिश्नर महिला हो और शिकायत के समय तलाशी के लिए महिला पुलिस न हो यह पंजाब पुलिस की मानसिकता को दर्शाता है। पंजाब भाजपा परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उस रात ड्यूटी पर आए सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ केस दर्ज नहीं किया तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं है। पूरे प्रकरण के बाद शहर में थाना प्रभारी लाइन हाजिर करना सरकार और पुलिस प्रशासन की सोच को दर्शाता है जो कार्रवाई करना ही नहीं चाहता।