फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया बेहोश, अस्पताल में भर्ती

जालंधर में गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज के उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस समय हुई जब गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज के उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री कालिया की तबीयत बिगड़ने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जालंधर दौरे पर हैं और शहर में दो स्थानों पर बने ओवरब्रिजों का उद्घाटन किया जाना है। गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना के बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अस्पताल प्रशासन और परिवार की ओर से स्वास्थ्य संबंधी अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें