फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में किया दफन

पवन कुमार Updated Fri, 26 Jun 2026 03:51 PM IST

जालंधर में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुलडोजर की मदद से शव बरामद कर लिया है। गुरप्रीत 22 जून से लापता था। परिवार ने 23 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त रवि से पूछताछ की, जिसने हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में सामने आया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। गुरप्रीत अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में रवि के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें