फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी रिपोर्ट के बाद घुम्मन परिवार का बड़ा आरोप: फोर्टिस के डॉक्टरों पर एफआईआर और लाइसेंस रद्द करने की मांग

जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। एसआईटी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद उनके पिता गुलजार सिंह ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि सर्जरी के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनके बेटे की जान गई। परिवार के अनुसार, सर्जरी से पहले ईसीजी रिपोर्ट सामान्य नहीं थी, फिर भी ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। एक घंटे की बताई गई सर्जरी पांच घंटे से अधिक चली और ऑपरेशन थिएटर में ही मौत हो गई, जबकि कारण हार्ट अटैक बताया गया। पिता का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों को तुरंत बेहोश न करने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। गुलजार सिंह ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिलकर डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2025 को सर्जरी के दौरान घुम्मन की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई। रिपोर्ट आने के बाद परिवार अब इंसाफ की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें