फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बिजली संकट पर किसानों का हल्ला बोल, शक्ति सदन का घेराव कर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

घरों और कृषि मोटरों को नियमित बिजली आपूर्ति न मिलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने मंगलवार को शक्ति सदन, जालंधर के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, वहीं आम लोगों को भी भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों को निर्बाध बिजली देने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। समय पर बिजली न मिलने से धान की फसल प्रभावित हो रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों में भी लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर संघर्ष तेज करेगी और सरकार के खिलाफ आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। किसानों ने बिजली अधिकारियों को मांग पत्र सौंप कर कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द ही निदान नहीं हुआ तो इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें