फगवाड़ा की नई दाना मण्डी, मोहन फास्ट फूड के पीछे सेंट्रल टाऊन में चौथे श्री श्याम फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री खाटू श्याम जी सेवा संघ फगवाड़ा के चेयरमैन नवीन उप्पल (डिंपल) तथा अध्यक्ष विनीत गर्ग की देखरेख में आयोजित किए गए फागुन महोत्सव में हैप्पी साहनी फगवाड़ा और शर्मा सिस्टरस (कानपुर) वालों ने श्याम बाबा का गुणगान किया। आरती उपरान्त छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, वरिंदर (काका जी), मुनीश गुप्ता (कैशियर), कमल कोशल (जनरल सेक्टर), अंकित गुप्ता (सरप्रस्त), संचित गुप्ता (सरप्रस्त), प्रेम मिश्रा, शिवम अरोड़ा, सनी आनंद, ललित शर्मा (लैबा), अमित खुराना तथा तन्नु भंडारी भी उपस्थित थे।