फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में डबल मर्डर, युवक ने पत्नी और पिता को उतारा मौत के घाट

जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर सात में बुधवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और उनकी पत्नी सविता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों शव वारदात की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें तैनात कर दी हैं। नशे का आदी था युवक पुलिस जांच के अनुसार, घटना के समय परिवार की बुजुर्ग महिला घर की पहली मंजिल पर मौजूद थीं और उन्हें चलने-फिरने में परेशानी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में घरेलू कलह हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के नशे का आदी होने की बात भी जांच में सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें