फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के सरकारी स्कूल में खालिस्तान का झंडा लगाने के दावे को पुलिस ने बताया झूठ

जालंधर के सरकारी स्कूल कोटला हेरां के प्रिंसिपल कार्यालय में खालिस्तान का झंडा लगाने और दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखे जाने का दावा किया गया है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने वीडियो जारी किया है। वीडियो के बाद डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़, थाना सदर नकोदर पुलिस और अन्य टीमों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर पूरे परिसर की गहन जांच की।  पुलिस जांच में स्कूल के किसी भी हिस्से में ऐसा कोई झंडा नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में किया गया दावा बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। दीवारों पर देश विरोधी स्लोगन जरूर लिखे गए हैं। मामले में भ्रामक जानकारी फैलाने और शरारत करने वाले लोगों की पहचान के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की हर पहलू से गहन जांच होगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें