फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी के बयान पर भड़की भाजपा, जालंधर में प्रदर्शन कर पुतला फूंका

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 02:14 PM IST

पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी के विवादित बयान को लेकर जालंधर में भाजपा ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जालंधर के वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में दिए गए बयान की सच्चाई को छिपाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन भाजपा इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि चाहे कितनी भी कोशिशें कर ली जाएं, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया सहित अन्य ने कहा कि हमारे गुरुओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल पूरे पंजाब की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से आतिशी ने विधानसभा में शब्दों का चयन किया, उससे पंजाब का हर वर्ग आहत और आक्रोशित है। भाजपा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी गुरुओं का निरादर करेगा, उसे जनता के गुस्से का सामना करना ही पड़ेगा और पंजाब इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा। धरने के दौरान भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस इस मामले में पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री को बचाने की भूमिका निभा रही हैं और एक तरह से उनके लिए टूल बनकर काम कर रही हैं। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि इस तरह की राजनीति करने वालों को आने वाले समय में इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें