जालंधर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 के एक कोच पर भारत विरोधी नारे लिखे होने की सूचना मिली। यह घटना कोच नंबर NR 257401 (कोच नंबर 11) में सामने आई, जिसे आतंकी संगठन से जुड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। पन्नू ने इस हरकत की जिम्मेदारी खुद एक वीडियो जारी कर ली है। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन ब्यास स्टेशन पार कर रही थी, तो गेटमैन रणजीत कुमार (मोटर नंबर 62) की नजर कोच पर लिखे नारों पर पड़ी। उसने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद जालंधर जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट किया गया।