फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव नरूड़ में शहीदों को समर्पित समागम करवाया

फगवाड़ा के गांव नरुड़ में शहीदों को समर्पित 67वां समागम गाँव निवासियों के सहयोग से गुरुद्वारा नागा साहिब में करवाया गया। अखंड पाठ के भोग उपरांत सरबत के भले की अरदास की गई और कीर्तनी जत्थे की तरफ से कीर्तन किया गया। इस अवसर पर बड़ी गिनती में संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक हुई और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत झंडे की रस्म अदा की गई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कामरेड लक्ष्मण सिंह जोहल ऑल इंडिया किसान सभा सुबा कमेटी मेंबर ने बताया कि महान शहीदों ने 12 मार्च 1959 में जो खुश होसियती टैक्स विरोधी किसान मोर्चे में वीरता और दृढ़ता सहित लोगों के हितों पर पहरा देते हुए अत्याचारी पुलिस और गोलियों का शिकार हुए और शहीद हो गए, पर वह अपने आदर्श से रती भर भी नहीं डोले। गोली लगने से बाबा बसंत सिंह, राम सिंह, होलदार बसंत सिंह, लक्ष्मण सिंह और माता बसंत कौर जी शहीद हो गए थे और उनके साथ साथी मोहन सिंह, रखा सिंह, समुद सिंह, नंद सिंह, डोगर सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें