फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत योजना: उद्घाटन के लिए तैयार जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन, चेयरमैन सतीश कुमार ने किया निरीक्षण

पवन कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 01:16 PM IST

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन अब उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे, जिनमें जालंधर कैंट स्टेशन भी शामिल है। उद्घाटन से पहले शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को शेष छोटे-मोटे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद सतीश कुमार ने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बेहद खूबसूरती से री-डेवलपमेंट किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुराने और नए स्टेशन में जमीन-आसमान का फर्क साफ दिखाई देता है और निरीक्षण के दौरान सामने आई छोटी कमियों को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और एक साथ 75 अमृत भारत स्टेशनों का राष्ट्र को समर्पण भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। वहीं जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तैयार हो चुके स्टेशनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और बाकी परियोजनाओं पर भी लगातार काम जारी है। हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं पर जानकारी देते हुए सतीश कुमार ने बताया कि देश में 7 अलग-अलग रेल कॉरिडोर पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में भी 7 नई रेलवे लाइनों की घोषणा की गई है, जिन पर योजनाबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें