जालंधर के कस्बा फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन के रुकते ही एक व्यक्ति अचानक डिब्बे की छत पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को पकड़ लिया। तार छूते ही जोरदार करंट लगा और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया और उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।