फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में शराब ठेके में लगी आग, सेल्समैन बाल-बाल बचा

जालंधर के भीड़भाड़ वाले प्रताप बाग इलाके में रात रीब साढ़े तीन बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब के ठेके में अचानक भीषण आग भड़क उठी।  आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें सड़क के पार तक दिखाई देने लगीं। ठेके के अंदर रखी शराब गर्म होते ही बोतलें फटने लगीं, जिनकी तेज आवाजों से आसपास के लोग सहम उठे। आग लगने के वक्त ठेके के अंदर सेल्समैन सचिन सो रहा था। सचिन ने बताया कि वह रोजाना की तरह शटर बंद कर अंदर सो गया था। अचानक रजाई के अंदर घुटन और तेज गर्मी महसूस होने लगी। बेचैनी बढ़ी तो उसकी नींद खुल गई। उसने तुरंत शटर खोला और बाहर की ओर भागा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें