फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 साल की बुजुर्ग महिला ने 10वीं क्लास में हासिल किए 77 फीसदी अंक, अब 12वीं और बीए पास करने का सपना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 05:53 PM IST

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के नतीजों में एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। नकोदर के गांव सरहाली की रहने वाली 61 वर्षीय नरेंद्र कौर ने शहीद भाई तारा सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास कर 650 में से 500 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने करीब 77 प्रतिशत अंक हासिल किए। दो पोतों की दादी बन चुकी नरेंद्र कौर ने जिंदगी के 61वें साल में यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित कर दिया कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। नरेंद्र कौर ने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी, उस समय लड़कियों की उच्च शिक्षा को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई का सपना कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक अमेरिका और दूसरा कनाडा में अपने परिवार के साथ रहता है। अब नरेंद्र कौर की इच्छा 12वीं पास करने और उसके बाद बीए की पढ़ाई पूरी करने की है। उनकी मेहनत और जज्बे की कहानी आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें