नूरमहल के मोहल्ला संत नगर में स्थित एक पुराने मंदिर परिसर में करीब 200 साल पुराना हरा-भरा बोहड़ का प्राचीन पेड़ काटे जाने का मामला सामने आने से इलाके में भारी रोष फैल गया है। लोगों का कहना है कि यह पेड़ न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि धार्मिक आस्था का भी केंद्र था।