फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar West By Election: सीएम भगवंत मान जालंधर में किराये के मकान में हुए शिफ्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर में किराए के नए मकान में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने परिवार (पत्नी व बेटी) के साथ नए घर में गृह प्रवेश किया। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक घर किराए पर लिया है। सीएम मान के जालंधर पहुंचने पर पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीएम भगवंत मान ने नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर की है। उन्होंने कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले दिनों मैने कहा था कि जालंधर में घर किराए पर ले रहा हूं। मैं आज परिवार सहित इस घर में आ गया हूं। उन्होंने आगे लिखा कि माझा और दोआबा के लोगों को मुझसे मिलने के लिए अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। उनकी समस्याओं व मसलों का जालंधर से ही निपटारा करूंगा। हम लोगों की परेशानियों को कम करने व उनसे सीधी मुलाकात करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें