फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर जालंधर में दुकान से देसी घी, रिफाइंड और नकदी लेे गए चोर

नए साल के पहले ही दिन शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 25 किलो देसी घी, 7 से 8 टीन रिफाइंड व डालडा और लगभग 1 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। दुकान के मालिक विनय गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार, चोर पहले दुकान से देसी घी लेकर फरार हुए और कुछ देर बाद दोबारा लौटकर रिफाइंड व डालडा के टीन उठा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया है कि आरोपी एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। नए साल पर शहर में यह पहली चोरी की घटना मानी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें