फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युवक ने फाड़ा नगर कीर्तन का बोर्ड, लोगों ने पकड़ा

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 01:52 PM IST

जालंधर में एक शरारती तत्व ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन का बोर्ड फाड़ दिया। यह घटना दमोरिया ब्रिज के पास रात करीब 9 बजे हुई। उस समय वहां से गुजर रहे दो सिख युवकों ने देखा कि एक लड़का 2 जनवरी को आयोजित होने वाले नगर कीर्तन का बोर्ड फाड़ रहा है। पहले उन्हें लगा कि शायद नगर कीर्तन की तारीख बदल दी गई है। पूछताछ करने पर लड़के ने दावा किया कि उसे यह काम उसके मालिक ने करने को कहा है। इसके बाद दोनों युवकों ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और घटना की जानकारी सिख संगठनों को दी। सूचना मिलते ही सिख संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना नंबर-3 के थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें