फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में छत पर मिला खून से लथपथ बुजुर्ग का शव

जालंधर के गुरु नानक पुरा वेस्ट इलाके में एक घर की छत से 70 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार का शव खून से लथपथ मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और पास एक हथौड़ा भी पड़ा था।  मृतक की बेटी खुशबू ने बताया कि वह सुबह एक रिश्तेदार के शादी समारोह में गई थी। रात को जब वह घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला मिला। छत पर पहुंचने पर उसने अपने पिता को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उसने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव के पास हथौड़ा पड़ा होने के बाद उसने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।  जांच अधिकारी प्रेम पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से मिला हथौड़ा खून से सना नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें