फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एक हफ्ते में शंभू बॉर्डर खुलवाए हरियाणा सरकार

हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बड़ी खबर है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है. हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बॉर्डर से बैरिकेड हटाने के आदेश दिए हैं. ऐसे में अब चंडीगढ़ दिल्ली नेशनल हाईवे खुल जाएगा. जानकारी के अनुसार, पांच महीने से हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसान धरना दे रहे हैं. इस वजह से शंभू बॉर्डर पर केंद्रीय सुरक्षा बल और हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं. यहां पर दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे का कुछ हिस्सा बंद था. इस वजह से अंबाला में कारोबार को असर पड़ रहा है. साथ ही रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी समस्या पेश आ रही थी और इसी कारण हाईकोर्ट में बॉर्डर खोलने को लेकर याचिका दाखिल की है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें