मोगा में दो निजी स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। डीएन मॉडल स्कूल, कोट ईसेखां और कैम्ब्रिज स्कूल को सुबह 8:36 बजे एक ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिली। धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और दोनों स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल खाली करवा दिए गए। मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जो स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ले रहे हैं।