फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

Nivedita Updated Wed, 29 Apr 2026 09:58 AM IST

बठिंडा के गांव गुरुसर सेनेवाला में बुधवार सुबह फायरिंग में टीटू नामक व्यक्ति पेट में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।  थाना पुलिस को घटना का पता ही नहीं चला। अस्पताल में घायल के बेटे गोपी ने बताया कि उसके पिता अपनी बुआ को कोटकपूरा से लेकर आए हुए थे। उसने आरोप लगाया कि कोटकपूरा का रहने वाला राजा फरीदकोट पुलिस के साथ आज सुबह उनके घर आया और उनके पिता की बुआ को ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर राजा ने उसके पिता पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके पिता के पेट में लगी। उसने बताया कि उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं एसपी डी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें