फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? भाजपा से नाराजगी के बीच बढ़ीं अटकलें

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 04 Jun 2026 05:18 PM IST

पंजाब की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के भीतर खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे कैप्टन ने हाल के दिनों में कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी के प्रति सार्वजनिक तौर पर सकारात्मक रुख दिखाया है। इससे उनके भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर नए कयास शुरू हो गए हैं। 27 मई को कैप्टन के बड़े भाई राजा रणधीर सिंह के निधन के बाद भाजपा नेतृत्व की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया न मिलने को लेकर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार कैप्टन इस बात से आहत हैं कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी, उसके वरिष्ठ नेताओं ने दुख की घड़ी में कोई विशेष संवेदना व्यक्त नहीं की। इसके विपरीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से शोक संदेश भेजा। इससे पहले राहुल गांधी ने कैप्टन के जन्मदिन पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। राजनीतिक हलकों में इन घटनाओं को महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें