फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पंजाब में भीषण ठंड और घना कोहरा, दृश्यता शून्य,हादसों का बढ़ता खतरा

पंजाब भीषण ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को बेहद घना कोहरा पड़ा, जिससे अमृतसर में दृश्यता शून्य, पटियाला में 10 मीटर और लुधियाना में 50 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद रात को भी घना कोहरा पड़ा। कोहरे के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने शनिवार से तीन दिनों के लिए पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूथला, होशियारपुर जिले शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड का कहर बढ़ने की संभावना है। विजिबिलिटी शून्य होने के कारण राज्य के विभिन्न इलाकों में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा रही है और कई गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। पंजाब में 4.8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ होशियारपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, लुधियाना का 10.6 डिग्री, पटियाला का 9.6 डिग्री, पठानकोट का 8.7 डिग्री, बठिंडा का 5.2 डिग्री, गुरदासपुर का 6.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 5.2 डिग्री और फरीदकोट का 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें