पंजाब में घने कोहरे की आमद हो गई है। इससे तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही दृश्यता पर भी बुरा असर पड़ा है और अमृतसर में दृश्यता मात्र 100 मीटर, लुधियाना में 200 मीटर और पटियाला में 400 मीटर तक दर्ज की गई। पंजाब में 3.6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं फरीदकोट का 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी पंजाब के 13 जिलों में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर व लुधियाना जिले शामिल हैं। हालांकि फिलहाल अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।